अशोक सराओगी ने मुंबई में श्री खाटू श्याम 56 भोग महोत्सव का आयोजन किया

Cover Story धर्म/अध्यात्म स्थानीय समाचार

मुंबई 2 मई 2024 । श्री खाटू श्याम मंडल ट्रस्ट मुंबई द्वारा मुंबई के गोरेगाव में भव्य तरीके से 56 भोग होत्सवका का आयोजन किया जिस में हज़रो भक्तो ने हिस्सा लेकर श्री खाटू श्याम जी का आशीर्वाद स्वरूप 56 भोग का प्रसाद ग्रहण किया। इस औसर पर बॉलीवुड के प्रशिद गायक लखबीर सिंह लक्खा के भजन का आयोजन में श्री खाटू श्याम जी के दर्शक झूमते नज़र आये। इस मौके पर राधा और कृष्ण भगवन के झांकी भी निकाली गई।

इस कार्यकम के आयोजक अशोक सराओगी  ने बताया की मै खुद श्री खाटू श्याम जी का बहुत बड़ा भक्त हु और खाटू श्याम मंदिर एक ऐसा पवित्र स्थान है जो भगवान श्री कृष्ण के रूप में पूजा जाता है और भक्तों को उनकी कृपा और आशीर्वाद का आभास कराता है। श्री खाटू श्याम जी के मंदिर का निर्माण महाभारत काल में हुआ था, जब बर्बरीक नामक योद्धा, जिसे खाटू श्याम जी के रूप में भी जाना जाता है, महारथी योद्धा के रूप में प्रसिद्ध थे। इस  अवसर पर तमाम अतिथि बॉलीवुड से उपस्थित थी।

इस अवसर पर  जैसे – ओम बिरला ,लखबीर सिंह लक्खा,पन्ना गिल ,अनूप जलोटा,डॉली बिंद्रा,दिलीप गुलाटी,संजय भूषण पटियाला ,नागेश मिश्रा ,अन्नू पांडेय ,राधा सिंह , कायनात अरोड़ा ,कोमल गुलाटी ,सतीश जैन,निराली,परी सिंघानिया ,आर बी ,एस कुमार ,अविनाश शाही, और अश्विन कौशल उपस्थित थे।